11 नवंबर
2011
आज की तारीख़ विशेष बताई गयी है . यह लगभग सौ वर्ष बाद आती है . शुक्रवार है . सोच रहा हूँ कि आज से डायरी लिखना शुरू कर दूँ . आज पुनीत का जन्म दिवस भी , उसे भी बधाई देता हूँ . फोन पर एस.एम्.एस भेजता हूँ . पिछले कई वर्षों से डायरी नहीं लिख सका . आलस्य -सा ही रहा . अब कंप्यूटर से लिखने की सोच रहा हूँ . दिन सामान्य ही व्यतीत हो रहे हैं . कोई विशेष परिवर्तन नहीं हो रहा . आयुष्मान के विषय में पता किया तो पता चला कि उसकी १३नवम्बर के बाद ग्रह-दशा परिवर्तित होगी और यह दशा उसके भाग्योदय का करक सिद्ध होगी .
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें